जहानाबाद : शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन दुकानों में नकली जींस बेचने के आरोप में छापेमारी किया गया. बताया जा रहा है कि स्पार्की जींस कंपनी के सेल्समैन को यह पता चला कि जहानाबाद में मेरे कंपनी के नाम पर नकली जींस का कारोबार हो रहा है. उसी आधार पर जांच की गयी तो जांच में कंपनी द्वारा सही पाया गया.
कंपनी के अधिकारी इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर दुकानों में छापेमारी की गयी. जिसमें लाखों रुपए की नकली जींस बरामद किए गए. इस कंपनी के कर्मचारी का कहना है कि मुझे लगातार यह सूचना मिल रही थी कि जहानाबाद में दुकानदारों द्वारा नकली जींस बेचा जा रहा है. उसी के आधार पर मैं दिल्ली से चलकर जहानाबाद पहुंचा और जिस दुकानदार द्वारा नकली जींस का कारोबार चल रहा था उसके यहां छापेमारी पुलिस के द्वारा करवाया गया.
उन्होंने बताया कि मेरे कंपनी को बदनाम करने के लिए इन लोगों द्वारा इस तरह का कारोबार किया गया है. मैं इन दुकानदारों के खिलाफ नगर थाने में आवेदन दिया हूं. उन लोगों पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के बाद शहर में कपड़ा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. सभी लोग चकित हो गए की अच्छे ब्रांड के नाम पर इन दुकानदारों द्वारा नकली जींस बेचा जा रहा है. जिससे ग्राहक को असली ब्रांड का पैसा लेकर नकली जींस दुकानदार दे रहे थे और अधिक मुनाफा कमा रहे थे. अब देखना है कि पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई क्या करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा.
रिपोर्ट : गौरव

















