यूजीसी-नेट जून 2025: जेआरएफ, पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा जून में

रांची:यूजीसी-नेट जून 2025 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), पीएचडी में प्रवेश और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 7 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2025 तय की गई है।

परीक्षा तिथि और मोड
यूजीसी-नेट परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर में आयोजित होगी। परीक्षा कुल 85 विषयों में ली जाएगी।

परीक्षा संरचना
यूजीसी-नेट परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी:

  • पेपर-1: जनरल एप्टीट्यूड से संबंधित, जिसमें 50 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

  • पेपर-2: उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित हैं।
    परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

योग्यता मानदंड:

  • शैक्षणिक योग्यता
    जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए मास्टर्स में कम से कम 55% अंक, जबकि OBC-NCL, SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर वर्ग के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।
    मास्टर्स फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
    चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री धारक, जिनके पास 75% अंक हैं, वे भी जेआरएफ और पीएचडी के लिए पात्र हैं।
    19 सितंबर 1991 से पहले मास्टर्स पूरा करने वाले पीएचडी होल्डर्स को 5% की छूट मिलेगी।

  • आयु सीमा:

    • जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष (1 जून 2025 तक) निर्धारित है।

    • OBC, SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।

    • LLM डिग्री धारकों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट।

    • असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

आवेदन शुल्क

  • जनरल वर्ग: ₹1150

  • ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹600

  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर: ₹325

पिछली परीक्षा का आंकड़ा
यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 8,49,166 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 6,49,490 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।


Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img