शक के आधार पर गिरफ्तार हुए थे भाजपा नेता, पूछताछ के बाद हुए रिहा

मोकामा : मोकामा नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल रंजन कथित साइबर ठगी के आरोप में पुलिस पूछताछ के बाद रिहा होकर मीडिया से रूबरू हुए। मोकामा में पत्रकारों से बातचीत में नगर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पटना साइबर पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ किया। गहन तफ्तीश और जांच के बाद पुलिस को मेरे खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। राहुल रंजन ने कहा कि मैं भाजपा के सिद्धांत और नीतियों से जुड़ा हुआ हूं। मुझसे कोई कानून विरुद्ध कार्य नहीं हो सकता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुझे सम्मान के साथ रिहा कर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि साइबर पुलिस ने मेरे साथ किसी प्रकार अभद्रता नहीं की और पूरी इज्जत के साथ घर पहुंचाने का प्रस्ताव भी दिया। मुझे पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।

Goal 6 22Scope News

दिलीप कुमार का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांक कर देंखे

मोकामा नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल रंजन प्रकरण पर बिहार कांग्रेस के एक ट्वीट से सूबे की सियासत में उबाल आ गया है।इस मामले में बाढ़ भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता दिलीप कुमार ने कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला किया और कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल रंजन पार्टी के ईमानदार और वफादार सिपाही हैं। पुलिस ने पूछताछ कर सम्मान के साथ भाजपा नेता को घर रवाना किया। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, कांग्रेस का ट्वीट उसकी ओछी मानसिकता का द्योतक है।

BJP Leader Rahul Ranjan 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोकामा-बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा, दो वाहनों में टक्कर, छह लोग जख्मी…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...