Babulal Marandi ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाया सवाल-“घूमने गए हैं सीएम, जनता की कमाई को कर रहे बर्बाद”

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इस दौरे को लेकर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम और उनकी टीम इन्वेस्टर लाने के नाम पर विदेश नहीं गए हैं, बल्कि अपनी अवैध कमाई को इन्वेस्ट करने के “जुगाड़” में निकले हैं।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में पादरी की मौत, पत्नी समेत दो छात्र घायल… 

Babulal Marandi : स्पेन में ऐसा क्या खास है जो टिप्स मिलेगा-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि सीएम स्पेन गए हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वहां ऐसा क्या खास है जिससे राज्य को “टिप्स” मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई को उड़ाने विदेश भ्रमण पर निकली है।

ये भी पढ़ें- झारखण्ड आएं, हम निवेश के लिए तैयार हैं, बार्सिलोना में CM Hemant Soren ने की प्रवासी भारतीय व्यवसायियों से मुलाकात…

“अगर दौरे का मकसद सही है, तो हर दिन की बैठक और गतिविधियों की जानकारी जनता से साझा क्यों नहीं की जा रही है? जनता को जानने का हक है कि मुख्यमंत्री किनसे मिल रहे हैं और किस हैसियत से कौन-कौन उनके साथ गया है।”

ये भी पढ़ें- Dhanbad ED Raid : धनबाद डीटीओ और रजिस्टार के आवास पर ईडी की छापेमारी से मची हड़कंप… 

हेमंत सोरेन के शासन में लूट मची हुई है

उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि “हेमंत सोरेन के शासन में लूट मची हुई है, सबसे अधिक जमीन की लूट हो रही है। ईडी की छापेमारी इसका सबूत है। मुख्यमंत्री का विदेश दौरा भी उसी लूट की कड़ी का हिस्सा लगता है।”

ये भी पढ़ें- Bokaro : इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि राज्य सरकार अपने विदेश दौरे की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करे और जनता को बताए कि इस दौरे से राज्य को क्या लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह दौरा अगर वाकई राज्यहित में है, तो इसमें छिपाने जैसा क्या है?

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...