UP News : अखिलेश के सवालों पर गरजे केशव प्रसाद मौर्य कहा-बौखलाहट में दे रहे हैं उल्टे बयान…

UP News : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव 2027 में फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया है। बौखलाहट में वे अब उल्टे-सीधे बयानबाज़ी कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में पादरी की मौत, पत्नी समेत दो छात्र घायल… 

UP News : भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है-डिप्टी सीएम

मंगलवार को बीजेपी द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का नामोनिशान नहीं था। “तब पैसे लेकर और जाति देखकर नियुक्तियां होती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। आज प्रदेश का हर वर्ग का युवा संतुष्ट है। अगर कोई असंतुष्ट हैं तो वे सिर्फ सपा के कार्यकर्ता हैं जिन्हें अब सत्ता का सुख नसीब नहीं हो रहा।”

ये भी पढ़ें- Babulal Marandi ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाया सवाल-“घूमने गए हैं सीएम, जनता की कमाई को कर रहे बर्बाद” 

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष को अब यह डर सता रहा है कि भाजपा हर वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, इसलिए वे लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता अब सच और झूठ के बीच फर्क करना जानती है।”

ये भी पढ़ें- Dhanbad ED Raid : धनबाद डीटीओ और रजिस्टार के आवास पर ईडी की छापेमारी से मची हड़कंप… 

वक्फ संशोधन कानून देश के 90% मुस्लिमों के हित में है

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “टीएमसी सरकार ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। दंगाइयों को खुला संरक्षण मिल रहा है। हिंदू समाज पर हमले हो रहे हैं और उन्हें पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।”

वक्फ संशोधन कानून पर बोलते हुए मौर्य ने कहा कि यह कानून देश के 90% मुस्लिमों के हित में है। “भाजपा द्वारा चलाया जा रहा जन जागरण अभियान बेहद सफल हो रहा है और इसी से सपा, कांग्रेस और टीएमसी की बेचैनी बढ़ गई है। इन्हें डर है कि अगर मुस्लिम समाज को हकीकत समझ आ गई, तो 2027 में उनका वोटबैंक भी खत्म हो जाएगा।”

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...