पंकज दाराद संभालेंगे ATS के एडीजी का पद, कई अन्य आईपीएस को भी किया गया इधर से उधर…

पटना: बिहार में एक बार फिर कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मामले को लेकर गृह विभाग के आरक्षी शाखा ने तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद को अब ATS का एडीजी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें लॉ एंड ऑर्डर और निगरानी विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) के एडीजी अमित कुमार जैन को मद्य निषेध के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ATS ATS ATS ATS 

तकनीकी सेवाएं एवं संचार के आईजी राकेश राठी को ईओयू के आईजी पद के अतिरिक्त प्रभार से हटा कर अब विशेष शाखा के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीएसएसपी के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा को प्रशिक्षण का आईजी बनाया गया है जबकि कार्मिक विभाग के डीआईजी बाबू राम को बीएसएसपी उत्तरी मंडल का डीआईजी बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी जयंत कांत को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें – बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी के किनारे जा कर…

इसके साथ ही ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो को मद्य निषेध विभाग के डीआईजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं। एटीएस के डीआईजी राजीव मिश्रा को मद्य निषेध डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा के अधिसूचना के अनुसार कुल 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   बगहा में तीन दिवसीय Passport सेवा मोबाइल वैन कैंप शुरू, सर्वाधिक आवेदन….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...

आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार...

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने...

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img