थूक चटवाने के मामले ने पकड़ा तूल, सीएम के आदेश के बाद कई गिरफ्तार  

धनबाद : भाजपा के मौन धरना के दौरान युवक से मारपीट और थूक चटवाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद धनबाद पुलिस रेस हो गयी है. मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद सदर थाने में कई भाजपाइयों पर केस दर्ज हुआ है. केस दर्ज करने के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है. सभी हिरासत में लिए गये लोगों से सदर थाने में पूछताछ चल रही है. एएसपी मनोज स्वर्गियार के नेतृत्व में हो रही छापेमारी में रात तक कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की संभावना है.

दरअसल ये पूरा मामला उस वक्त का है जब बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मौन धरना दिया जा रहा था. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुए घटना को लेकर भाजपा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्ण तरीके से मौन धरना दिया जा रहा था. इसी दौरान धरना स्थल पर एक युवक आया और उसने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के बारे में अपशब्द बोलना शुरु कर दिया और गाली देते हुए धरना स्थल की परिक्रमा करने लगा. पहले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक को रोका, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी. यहां तक की मुर्गा भी बनवाया और इतने से भी मन नही भरा तो थुक कर भी चटवाया. उसके बाद वन्दे मातरम और भारत माता की जय बुलवा कर जाने दिया. हालांकि उस मामले में स्थानीय सांसद अथवा विधायक ने कोई टिप्पणी नही की.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

दंपति ने जनता दरबार में लगाई सीएम से सुरक्षा की गुहार, जानिये क्या है पूरा मामला

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...