इंजीनियरिंग करने के बाद नहीं मिली नौकरी, युवती ने मौत को लगाया गले

बोकारो : इंजीनियरिंग करने के बाद भी नौकरी नही मिल पाने से परेशान एक ज़िन्दगी ख़त्म हो गयी. युवा बेरोजगारों की लम्बी लाइन लगी हुई है. डिग्री लेकर युवा बेरोजगार घुम रहे हैं. उस कोरोना महामारी ने नौकरी के रास्ते भी बंद कर दिए हैं. ऐसे में हताश युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं और नतीजा ज़िन्दगी का खात्मा तक पहुँच रहा है. बोकारो जिले में भी ऐसी ही एक मासूम ज़िन्दगी बेरोज़गारी की भेंट चढ़ गयी.

जिले के चास थाना क्षेत्र के तारानगर स्थित फेरी मोहल्ला के रणवीर सिंह की 21 वर्षीय पुत्री रिया राज ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें की मृतक के पिता पिंडराजोरा में मोटरसाइकिल के शोरूम चले गए थे और मां शाम को मंदिर गई हुई थी. जब ये घटना घटी युवती घर में अकेली थी. बताया जा रहा है कि मृतक इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में थी. फिलहाल वह बीबीए कर रही थी. परिजनों के मुताबिक उसके सभी बैचमेट नौकरी कर रहे हैं, जब इसे नौकरी नहीं मिली तो काफी परेशान रहने लगी. कुछ दिन पहले डिप्रेशन में चली गयी थी और उसका इलाज रांची में चल रहा था . हलांकि पुलिस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है. स्प्ष्ट रूप से घटना के कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

फ्यूचर रिटेल के 30 हजार कर्मियों के लिए खुशखबरी, रिलांयस देगा सभी को नौकरी   

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...