गोलुकुल ग्राम में असामाजिक तत्वों का उत्पात, JCB से की तोड़फोड़

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के तिलकपुरा गांव के पास बसाई जा रही गोलुकुल ग्राम परियोजना पर रविवार को असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। करीब दर्जनभर लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से तोड़फोड़ की। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावर योजनाबद्ध तरीके से आए थे और उन्होंने निर्माण स्थल पर खड़ी जेसीबी मशीन को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी ने कहा- हमें सूचना मिली है, संबंधित पक्ष की ओर से मिला है आवेदन

इस मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि हमें घटना की सूचना मिली है और संबंधित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : Patna पुलिस और टॉप-10 अपराधी के बीच मुठभेड़, भारी गोलीबारी के साथ तीन गिरफ्तार…

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...