Gaya की सड़कें अब होगी चकाचक, मेयर और डिप्टी मेयर ने….

गया: गया नगर निगम शहर की सड़कों की सफाई के लिए नई तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। शहर की सड़कों की सफाई के लिए नगर निगम तीन स्वीपिंग मशीन को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ़ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ़ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अनुराग सहित वार्ड पार्षदों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर नगर निगम में साफ सफाई के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। Gaya  Gaya  Gaya  Gaya 

यह भी पढ़ें – Katihar पहुंचे बिहार के नए नेता, लोगों से मुलाकात के बाद कहा….

रोड स्वीपिंग मशीन एक साथ सड़क की साफ सफाई करते हुए कचरे भी उठा लेगी और इसके साथ ही जल का फव्वारा भी मारेगी। इससे शहर की सड़कों पर धुल नहीं दिखाई देगी। रोड स्वीपर मशीन तबतक चलती रहेगी, जबतक कि इसका इंटरनल स्टोरेज कचरे से न भर जाए। सफाई के लिए एक स्वीपिंग मशीन 50 किलोमीटर रोड तक को सफाई व धुलाई तक की क्षमता है। रात्रि में मशीनों से साफ सफाई होगी ताकि लोगों के उठने से पहले बड़े शहरों की तरह सफाई को समाप्त कर लिया जाये। यहां सफाई की जिम्मेदारी की कमान एजेंसी के संभालने के बाद स्थिति में और सुधार होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पटना विश्वविद्यालय में बदली जाये Admission की प्रकिया, नवनिर्वाचित PUSU महासचिव ने…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Police Archery Competition 2026: रांची में 5 दिन तक चलेगा राष्ट्रीय...

Police Archery Competition 2026, रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्तर की...

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...