गंगा नदी में डूबने से बच्ची लापता, मुख्य पार्षद ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कटिहार : मनिहारी प्रखंड के सिंगल टोला में गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन वर्षीय बच्ची सगुनी कुमारी पिता मनोज पासवान के डूबने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बच्ची अपने परिवार के साथ स्नान के लिए गंगा घाट पर गई थी, जहां यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुट गई।

संवेदनशील क्षेत्र में स्थाई SDRF टीम व प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था होनी चाहिए – पार्षद राजेश कुमार

घटनास्थल पर पहुंचे मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मनिहारी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में स्थाई एसडीआरएफ टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से गंगा घाटों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की। स्थानीय निवासियों ने घाटों पर सुरक्षा की कमी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा संकेतक और प्रशिक्षित गार्डों की अनुपस्थिति के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं।

यह भी पढ़े : शादी के घर में पसरा मातम, शहनाई की जगह गूंजीं चीखें, दो की मौत, कई मासूम बच्चे घायल…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...