गंगा नदी में डूबी दोनों चचेरी बहनों का शव बरामद, परिवार वालों में मचा कोहराम

शेखपुरा : गंगा नदी में डूबी दोनों चचेरी बहनों का शव बरामद – परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गई दो चचेरी बहनें नगर थाना क्षेत्र के बंगाली पर मोहल्ला निवासी मनोहर साह की आठ वर्षीय पुत्री माही कुमारी और रामायण साह की 14 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी पटना जिला के बाढ़ स्थित उमानाथ के निकट गंगा नदी में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम बुधवार से गंगा नदी में तलाश कर रही थी। जिसका शव गुरुवार को बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी में डूबे दोनों बच्चियों का शव पानी के तेज धार में बहकर सिमरिया घाट के नजदीक जा पंहुचा था, जहां कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला। बतातें चले की कुछ दिन पहले गंगा स्नान करने गई दो चचेरी बहनें पटना जिला के बाढ़ में डूब गई। ये लोग शेखपुरा नगर क्षेत्र के बंगालीपर मोहल्ले के हैं।

घर के बुजुर्ग बलराम साह का दशकर्म दो दिन पूर्व ही संपन्न हुआ है। दशकर्म संपन्न होने के बाद बुधवार को परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने बाढ़ गए थे। वहां गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान मृतक बलराम साह की दो पौत्री अन्नू कुमारी तथा माही कुमारी गंगा नदी में डूब गई। अन्नू मनोहर साह तथा माही रामायण साह की पुत्री हैं। दोनों बच्चियों की आयु सात से आठ वर्ष के बीच बताई गई है।

आपको बता दें कि बाढ़ से पीड़ित परिवार ने अपने पड़ोसी को फोन पर हादसे की सूचना दी है, जिसके बाद यहां से कई लोग बाढ़ रवाना हो गए हैं। पीड़ित परिवार के घर पर ताला बंद है। गंगा में डूबी दोनों बच्चियों को खोजने के लिए बाढ़ के स्थानीय प्रशासन ने गोताखोर लगाए हैं। डूबी दोनों बच्चियों के पता नहीं चल सका था। बसलराम साह बेटों के साथ दिल्ली में रहते थे और उनका निधन भी वहीं हुआ था। मगर बेटों ने दशकर्म पैतृक घर शेखपुरा में किया।

यह भी पढ़े : गंगा स्नान के दौरान 2 किशोरी डूबी, खोजबीन जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

गंगा नदी गंगा नदी  गंगा नदी 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...