Ranchi : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, अर्धनग्न अवस्था में…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हाहाप के लदनापीढ़ी में उस समय सनसनी मच गई जब नदी किनारे पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Bokaro Fire : रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग से मची खलबली, 15 दुकानें जलकर राख… 

Ranchi : नामकोम थाना का है मामला
Ranchi : नामकोम थाना का है मामला

Ranchi : हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका

मृत युवक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। जिस वक्त ग्रामीणों ने शव को देखा तो शव अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से लट रहा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Sirmatoli Ramp Controversy : अबुआ सरकार नहीं, बबुआ सरकार है, सरना समाज की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-सीपी सिंह… 

स्थानीय लोगों की माने तो युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक के बारे में सुराग जुटाने में जुट गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...