Jehanabad में लगी भीषण आग, करीब 3 दर्जन…, एक बुजुर्ग झुलसे…

जहानाबाद: इन दिनों बिहार में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री से अधिक देखा जा रहा है। प्रचंड गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं भी सामने आ रही है। जहानाबाद में भीषण गर्मी के बीच झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियाँ जल गई। अगलगी में एक वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगलगी की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। Jehanabad  Jehanabad  Jehanabad  Jehanabad 

घटना जहानाबाद जिला मुख्यालय के बतीस भंवरिया पुल के समीप की है जहां शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब तीन दर्जन झोपडी जल कर राख हो गया जबकि अगलगी में एक वृद्ध विश्वनाथ प्रसाद झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकरी मिलने के बाद एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गए।

यह भी पढ़ें – Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी देखते ही देखते पछुआ हवा में काफी तेजी से आग की लपटे बढ़ती गई और आसपास के लगभग 30 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जली झोपड़ियों में अधिकांश में दुकान चलती थी। लोगों ने बताया कि अगलगी की वजह से लाखों रूपये की संपत्ति जल कर राख हो गई।

यह भी पढ़ें-  STF ने कुख्यात नक्सली कर्मचारी जी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...

Ranchi News: चलते ऑटो से कूदी युवती, अपहरण की आशंका पर...

रांची के जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलती ऑटो से युवती के कूदने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहरण की आशंका में चालक...