बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, 3 बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती

बेगूसराय : बेगूसराय में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने 3 बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. देर शाम मदरसा के शिक्षक को बदमाशों ने जहां लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी जगह एक खाद दुकान से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 3 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है.

इससे पूर्व शुक्रवार की देर रात स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपए के जेवरात लूट लिये. आज देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपकी गांव के निकट मदरसा के शिक्षक मोहम्मद अहद बाइक से असुरारी गांव से अपने पुत्र फुकानिया को परीक्षा दिलवा कर घर राजौरा लौट रहे थे. लौटने के दौरान छपकी -चील मिल रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को रोक लिया और लूटपाट करने लगा. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पहले पुत्र पर फायरिंग की और फिर शिक्षक मोहम्मद अहद को गोली मार दी.

इस घटना में उसका पुत्र बाल-बाल बच गया, जबकि अहद को गोली लग गई. घायल अहद को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लग रहा है. दूसरी घटना एफसीआई ओपी के इब्राहिमपुर बीहट गांव की है, जहां देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने संजीता देवी के खाद दुकान में घुसकर हथियार के बल पर डराकर 3 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

चिराग फायर, ‘न झुकूंगा,ना ही टूटूंगा’  सियासी महंतों को खुली चुनौती, बंगले से निकाल कर लोगों के दिलों से नहीं निकाला जा सकता

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...