मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की एंट्री, सीएम की पत्नी और दोनों बच्चों समेत 15 लोग हुए संक्रमित

रांची : मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की एंट्री हो चुकी है. सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे, सीएम की साली और एक अंगरक्षक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. गौरतलब है कि सीएम आवास में पिछले दो दिनों में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सभी लोगों में कोरोना का हल्का सिम्पटम था. जिसके बाद सभी लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए आज ही सैंपल लिया गया था. आरटीपीसीआर जांच में सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे नीतिल सोरेन और विश्वजीत सोरेन भी संक्रमित मिले हैं. सीएम आवास के सेवक, कर्मचारी व कुछ सुरक्षाकर्मी समेत 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं. सीएम हेमंत सोरेन, उनके आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव और प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की रिपोर्ट फिलहाल निगेटिव है. हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया है. बताया गया कि एक से दो दिनों में पुनः उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जायेगा. शनिवार को सीएम आवास के 62 कर्मियों के सैंपल भेजे गये, जिनकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आयी हे. अब मुख्यमंत्री आवास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. बताया गया कि मुख्यमंत्री अब ऑनलाइन ही बैठक करेंगे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

देश के सामने संवैधानिक संकट, अब कौन चलायेगा सदन, मुख्यमंत्री या विधान सभा अध्यक्ष- जगदानंद सिंह

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत ने की विशेष पैकेज की मांग

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...