भारत सरकार का बड़ा फैसला: झारखंड में रह रहे पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश, 3 को जाना होगा, 7 को मिलेगी छूट

358
भारत सरकार का बड़ा फैसला: झारखंड में रह रहे पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश, 3 को जाना होगा, 7 को मिलेगी छूट
भारत सरकार का बड़ा फैसला: झारखंड में रह रहे पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश, 3 को जाना होगा, 7 को मिलेगी छूट
Advertisment

रांची: भारत सरकार ने वीजा पर देश में रह रहे पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में रह रहे पाक नागरिकों के बीच हलचल मच गई है। झारखंड में वर्तमान में 10 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें चार रांची जिले के विभिन्न इलाकों में हैं।

Advertisment

सूत्रों के अनुसार, इनमें से सात नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि लॉन्ग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को फिलहाल देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। इसका अर्थ है कि केवल तीन नागरिकों को ही झारखंड छोड़कर पाकिस्तान लौटना पड़ेगा।

रांची के हिंदपीढ़ी और डोरंडा में रह रहे बच्चे
रांची के हिंदपीढ़ी में एक और डोरंडा में तीन नाबालिग पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। ये बच्चे वीजा पर अपने ननिहाल में निवास कर रहे हैं। पुलिस के विदेशी शाखा से जुड़े एक वरीय अधिकारी ने जानकारी दी कि बच्चों के मामले में विशेष प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

झारखंड के चार शहरों में फैले पाक नागरिक
इन 10 पाकिस्तानी नागरिकों में से कुछ रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग जिलों में रह रहे हैं। संबंधित जिलों के प्रशासन को आदेश के अनुपालन के लिए सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन यह तय कर रहा है कि किन नागरिकों को भारत छोड़ना होगा और उनकी वापसी की प्रक्रिया किस प्रकार संपन्न कराई जाएगी।

Advertisement