CM ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग भी की जाएगी प्रदर्शित…

मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पाटलिपुत्र खेल परिसर जाकर वहां चल रही ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।

3 7 22Scope News

CM ने 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जानेवाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। विश्व की सबसे बड़ी बनायी गयी मधुबनी पेंटिंग के लिये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट CM को सौंपा गया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली पद्मश्री बाऊआ देवी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी CM को सौंपा गया

यह भी पढ़ें –  Teacher अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँगे तो…, बेगूसराय में DEO ने…

ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन 4 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिये 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा। इस अवसर पर CM के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Buxar: परशुराम जयंती के अवसर पर विश्वामित्र सेना आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम, बैठक में…

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...

मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे...

कटिहार/मोतिहारी : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे...