30 अप्रैल के बाद DGP नहीं रहेंगे अनुराग गुप्ता! सरयू राय ने केंद्र सरकार के पत्र का हवाला देते हुए दी ये जानकारी

रांची. खबर झारखंड पुलिस से है। झारखंड पुलिस के मुखिया अनुराग गुप्ता का पद जा सकता है। इसको लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्र सरकार ने DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को गलत करार दिया है और पत्र भेजकर प्रदेश सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी।

सरयू राय ने कहा- 30 अप्रैल को DGP की सेवा समाप्त

दरअसल, सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को गलत करार दिया है और पत्र भेजकर सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी. अधिकारियों ने यह पत्र विदेश यात्रा पर गए सीएम हेमंत सोरेन को भेज दिया है.”

2022 में डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी

बता दें कि, आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया। लेकिन नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया।

हालांकि झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की अधिसूचना में इसका जिक्र नहीं किया कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा। नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। अगर 26 जुलाई 2024 से उनकी नियुक्ति को प्रभावी माना जाएगा, तो अनुराग गुप्ता का कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक होगा। लेकिन 28 नवंबर 2024 को फिर से हुई नियुक्ति को प्रभावी माना जाएगा, तो उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक होगा।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...