जेएफटीए स्टूडियो थिएटर में नाटक “प्रमोशन” का हुआ 3 दिन लगातार सफल मंचन

रांची. रविवार की शाम रांची के झारखंड फिल्म एंड थियेटर एकेडमी के प्रांगण में स्थित जेएफटीए स्टूडियो थिएटर में हिंदी नाटक प्रमोशन का हाउसफुल शो संपन्न किया गया। गौरतलब है कि जेएफटीए द्वारा बीते तीन दिनों 25, 26 और 27 अप्रैल को लगातार शाम 6:00 बजे नाटक प्रमोशन का मंचन किया गया। जाहिर है आखिरी दिन रविवार होने की वजह से इस दिन दर्शकों की तादाद सबसे ज्यादा रही।

नाटक के लेखक है विनोद रस्तोगी और इसकी परिकल्पना व निर्देशन किया राजीव सिन्हा ने, जबकि नाटक में अभिनय कर रहे कलाकारों में अपराजिता राय, अरुण सिंह, शोभित अमन, अमित कुमार राज, श्रुति जयसवाल, अंशु अग्रवाल, प्रिंस राजपूत, चंदन कुमार और मनीष राव ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

हालांकि, हिंदी नाटक प्रमोशन का इससे पहले भी रांची के कई रसंस्थाओं के द्वारा मंचन किया जाता रहा है, लेकिन जेएफटीए द्वारा इस नाटक में न केवल कई बदलाव किए गए बल्कि कुछ नए किरदार भी जोड़े गए, जिसकी बदौलत पूरा नाटक एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज की तरह दर्शकों के सामने प्रस्तुत हो पाया।

कथासार: नाटक में दिखाया गया कि हरीश की पत्नी सावित्री अनपढ़ है। ऐसे में जब हरीश के बॉस घर पर दावत पर आते हैं तो हरीश सावित्री को नौकरानी बना देता है और पत्नी के रूप में पड़ोस की रजनी भाभी को पेश करता है। यहां तक कि घर का फर्नीचर, पंखा आदि सामान भी टेंट से किराए पर लाता है, लेकिन आखिरकार उसकी पोल खुल जाती है।

मौके पर वरिष्ट रंगकर्मी मलय मिश्रा, आलोक मिश्रा, सूरज खन्ना के अलावा आईपीएस संजय रंजन सिंह, एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर नवीन कुमार सिन्हा और एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर अलका सिन्हा भी मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img