राजेश राम ने SC से कर दी बड़ी मांग, कहा- BJP संविधान विरोधी पार्टी

पटना : कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 29 अप्रैल को अपने प्रदेश कार्यालय से निकल कर पटना के बांस घाट तक संविधान बचाओ पैदल यात्रा की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ अन्य नेता मौजूद रहे। राजेश राम ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत आज हम लोगों ने यह पैदल यात्रा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी वाले लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का साजिश रची। इसके साथ ही साथ महात्मा गांधी को इन लोगों ने अपमानित किया। लोकसभा चुनाव के समय भी इन लोगों ने संविधान के नाम पर साजिश रच रहे हैं। हम देश की जनता के शुक्रगुजार हैं कि इन लोगों को सबक सिखाया है। लोकसभा में 400 पार का लक्ष्य दिया था लेकिन 240 के पार भी नहीं पहुंचे।

Goal 7 22Scope News

शाहनवाज आलम ने कहा- संविधान के रक्षा के लिए कांग्रेस ने की पदयात्रा, बीजेपी को दी सख्त चेतावनी 

बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपनी पार्टी को पूरी तरीके से मजबूत करने के लिए अब सड़क पर भी उतर चुकी है। आज कांग्रेस के द्वारा संविधान बचाओ पैदल यात्रा की गई। पैदल यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिहार सह प्रभारी शाहनवाज आलम भी मौजूद रहे। शाहनवाज ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के नेता अब सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी कर रहे हैं तो समझिए लोकतंत्र को किस दिशा में ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : राजेश भट्ट ने कहा- चुनाव परिणाम आते हीं INDI गठबंधन की बोलती हो जाएगी बंद

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...