Breaking : भाजपा और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही-संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस हमलावर…

408
Advertisment

Breaking 

Advertisment

Ranchi : राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर संविधान विरोधी नीति अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप बलमुचू, बंधु तिर्की, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और AICC के प्रशासक कुलदीप सपल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur MGH Hospital Incident : फिर गिरी बिल्डिंग! गायनी ओटी की छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर घायल… 

भाजपा और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं

प्रभारी के. राजू ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस आगामी 6 मई को ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित कर रही है, जिसमें आम जनता को संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस इस साजिश का विरोध हर स्तर पर करेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : हाईवे किनारे युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : तेलंगाना मॉडल पर जनगणना कराने की मांग

उन्होंने मांग की कि जातीय जनगणना तेलंगाना मॉडल पर कराई जाए और उसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। राजू ने कहा कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा और इससे SC/ST/OBC वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

ये भी पढ़ें- Palamu में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर जिंदा जले पिता-पुत्र, मौत…

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आवंटित बजट में कटौती की है, जो सामाजिक अन्याय को दर्शाता है। कांग्रेस ने मांग की कि आबादी के अनुपात में इन वर्गों को फंड दिया जाए और निजी विश्वविद्यालयों में भी SC/ST वर्ग को आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : देवप्रभा आउटसोर्सिंग साइट पर खून से सना मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस… 

सामाजिक न्याय सदैव संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस

पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि अगले एक सप्ताह तक हर जिले में ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा, ताकि जनता को संविधान विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया जा सके। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सामाजिक न्याय और हाशिए पर खड़े वर्गों के अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।

 

Advertisement