Giridih Accident : पैदल चल रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले के सरिया थाना के सामने मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के करंबा गांव निवासी बालेश्वर साव के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब वह पैदल रास्ते से गुजर रहे थे और ट्रक की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, आतंकवाद का होगा खात्मा-रजा मुराद 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (संख्या JH 02 AL 6320) सरिया थाना के मुख्य दरवाजे के सामने पहले से खड़ा था। जैसे ही ड्राइवर ने ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ाया, उसी दौरान बालेश्वर साव पीछे से आ रहे थे और अचानक ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : घर खोला तो निकला शराब का जखीरा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर धराया… 

Giridih Accident : पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में 

मृतक के परिवार की हालत बेहद संवेदनशील है। परिजनों ने बताया कि बीते छह महीनों के भीतर बालेश्वर साव ने अपने पुत्र, पुत्रवधू और पुत्री को अलग-अलग घटनाओं में खो दिया था। अब परिवार में केवल उनकी पत्नी और दो छोटे पोते-पोतियां ही बचे हैं। बालेश्वर की मौत के बाद इन मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अब अकेली दादी के कंधों पर आ गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कहीं लग ना जाए जोर का झटका! 1 मई से बढ़ सकती है बिजली बिल… 

घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बगोदर भेजा। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। इधर, मृतक की पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।

 

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...