राइस मिल कर्मी की मौत पर हंगामा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना इलाके में रविवार की शाम पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई जिसमें एक जवान जख्मी हो गया. हालात तब बिगड़े जब पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को हटाने पहुंची. मुफ्फसिल थाना के औद्योगिक क्षेत्र के विश्वासडीह में स्थित मुंद्रा राइस मिल में कर्मी की मौत के बाद प्रदर्शन शुरू हुआ. सिमरियादौड़ा के युवक सद्दाम आलम की मौत फैक्ट्री के भीतर हगई थी. शनिवार को हादसे में जख्मी होने के बाद धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों और माले नेताओं ने मुआवजे की मांग को पहले राइस मिल का गेट जाम करते हुए धरना दिया.

शाम तक जब प्रबंधन की ओर से कोई बात करने नहीं आया तो लोगों ने बरवाडीह के पास गिरिडीह-धनबाद रोड को जाम कर दिया. इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. सूचना मिलने पर अधिकारी पुलिस के रोड जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप होने की सूचना मिलने के बाद सिविल एसडीओ विशालदीप खलको, बीडीओ दिनेश महतो, कार्यपालक पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहें लोगों को जाम हटाने को कहा. सड़क खाली कराने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा . इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करने लगे जिसमें एक जवान जख्मी हो गया.

रिपोर्ट : आशुतोष

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ मासस का विरोध प्रदर्शन

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...