Advertisement
Advertisement

Bokaro: जमीन विवाद को लेकर अपार्टमेंट में घुसकर मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। बुधवार को दुर्गा हाउसिंग कॉलोनी के अंतर्गत दुर्गा अपार्टमेंट स्थित एक ऑफिस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।

Bokaro: जमीन पर आपत्ति जता रहे हैं

पीड़ित ललित नारायण राय ने सेक्टर-12 थाना के बाहर मीडिया से बातचीत में बताया कि सातनपुर मौजा के 18 खाता की 11 एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 2015 में रैयतों से एग्रीमेंट किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक दस्तावेज और पावर ऑफ अटॉर्नी भी लिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व जमीन पर आपत्ति जताते आ रहे हैं, जिनमें मदन मास्टर नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है।

Bokaro: जान से मारने की धमकी दी जाती है

ललित राय ने बताया कि अब तक इस मामले में छह से सात बार केस दर्ज हो चुका है और हर बार न्यायालय ने उनके पक्ष में डिक्री दी है। लेकिन जब वे साइट पर काम शुरू करते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। बुधवार को लगभग 50 की संख्या में लोग उनके ऑफिस में घुसे, कुर्सियां तोड़ीं और उनके कर्मचारियों को भगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ मिलकर गाली-गलौज की गई और रंगदारी की मांग की गई। ललित राय ने कहा, “अगर मैं आज साइट पर होता तो मेरी जान जा सकती थी।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...