Breaking : ओरमांझी में जेवर दुकान में लूट की बड़ी वारदात, हथियार के दम पर लाखों के जेवरात ले उड़े अपराधी…

Breaking

Ranchi : रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। स्थानीय बाजार में स्थित जय हिंद ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हिज्ब उत तहरीर से जुड़ा आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा एटीएस के हत्थे… 

हथियार के दम पर लूट लिए सोने-चांदी और पैसे

घटना के वक्त दुकान में मौजूद दुकानदार सुधीर कुमार सोनी को विरोध करने पर अपराधियों ने घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Latehar : नक्सलियों का आतंक! फूंक डाले वाहन मुंशी की गोली मारकर हत्या… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान में प्रवेश करते ही हथियार निकाल लिए और कर्मचारियों को धमकाते हुए काउंटर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। पूरी वारदात महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिसके बाद अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

Breaking : जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें- Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश… 

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...

Chaibasa IED Blast: सारंडा जंगल में विस्फोट, जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट की तैयारी, नक्सल विरोधी अभियान जारी।Chaibasa IED Blast चाईबासा:...

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस...

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img