स्वास्थ्यकर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज की हुई शुरुआत

Gumla- गुमला जिले में स्वास्थ्यकर्मियों और 60 वर्ष से आयु के अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज टीकाकरण का शुभारंभ किया गया. यह प्रीकॉशन वैसे लोगों को दिया जाएगा. जिन्होने 39 सप्ताह पहले दूसरा डोज लिया हो.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज से प्रारंभ हुए प्रीकॉशन  टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सगभग 14000 स्वास्थ्यकर्मी और  60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा .

जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों जिन्होंने कोविड-19 का दूसरा टीका लगवा लिया हो और दूसरा टीका लगवाने के पश्चात् 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण हो गयी हो  उन्हे यह टीका अनिवार्य से लगवाया जाएगा

उपायुक्त ने विगत 03 जनवरी से 15-18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए प्रारंभ हुए टीकाकरण कार्यक्रम की चर्चा करते हुए सभी अभिभावकों से, जिनके बच्चों की उम्र 15-18 वर्ष है, उनका टीकाकरण करवाने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार इस महाअभियान के तहत घर-घर जाकर टीका लगवाने का कार्य किया जा रहा है.

जिले में अबतक प्रथम एवं द्वितीय डोज से टीकाकृत हुए लोगों की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 07 लाख 48 हजार के आधार पर लगभग 80 प्रतिशत लोगों को प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है. शेष लोगों से उन्होंने 15 जनवरी तक टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि जिले को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है.

प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.के.के. मिश्रा ने कोवीशील्ड का प्रीकॉशन डोज लगवाया.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...