Bokaro- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा गड़बड़ी के विरोध में सेक्टर 4 अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मौन धरना-प्रदर्शन कया.
इस अवसर पर बोकारो के भाजपा विधायक विरंचि नारायण ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर देश के प्रधानमंत्री के काफिले को रोक कर कांग्रेस ने एक गन्दी हरकत की है. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा. यह धरना इसी लिए रखा गया है.
यहां यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कथित चुक मामले में सर्वोच्च न्यायाल ने राज्य और केन्द्र सरकार को अपनी जांच पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. अब इसकी जांच सर्वोच्च न्यायाल की देखरेख में गठित कमेटी के द्वारा किया जाएगा.
झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के साथ हो रहा अन्याय- अमर बाउरी

















