Advertisement
Advertisement

मल्टी मॉडल हब बनकर तैयार, मंत्री ने लिया जायजा, सीएम करेंगे उद्घाटन

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज यानी शुक्रवार को मल्टी-मॉडल हब के समीप पटना सब-वे परियोजना का निरीक्षण किया। पटना जंक्शन से बुद्ध स्मृति पार्क स्थित मल्टी-मॉडल हब को जोड़ने वाली 440 मीटर लंबी यह भूमिगत सब-वे अब उद्घाटन हेतु पूर्णतः तैयार है। इस आधुनिक मार्ग में ट्रैवलेटर, चार एस्केलेटर, दो लिफ्ट, सीसीटीवी निगरानी, एयर कंडीशनिंग, रिटेल स्पेस, प्रकाश व्यवस्था एवं ड्रेनेज नेटवर्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महावीर मंदिर, मल्टी-लेवल कार पार्किंग एवं मल्टी-मॉडल हब से इसके तीन प्रवेश/निकास बिंदु जुड़ते हैं।

Goal 7 22Scope News

मल्टी मॉडल हब का मुख्यमंत्री नीतीश जल्द उद्घाटन करेंगे

आपको बात दें कि यह परियोजना स्टेशन रोड क्षेत्र की भीड़-भाड़ को कम कर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाएगी।परियोजना के अंतिम चरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान बीएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस मल्टी मॉडल हब का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द उद्घाटन करेंगे।

यह भी देखें :

मंत्री नितिन नवीन ने कहा- आम लोगों को जाम से मिलेगा निजात 

पटना में मल्टी मॉडल हब बनकर तैयार हो गया है। जंक्शन जाने के लिए पहला सबवे बना है। पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने जायजा लिया। निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री नितीन नवीन ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्यंत सुविधाओं से मल्टी मॉडल हब लैस है। सबवे पटना जीपीओ गोलंबर से सीधा जंक्शन जोड़ेगा। अंदर बस से लेकर कार बाइक की पार्किंग रेस्टोरेंट दुकान की सुविधा है। आम लोगों को जाम से निजात मिलेगा।

Mantri Nitin Navin 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का किया लोकार्पण…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...