Advertisment

शंकर झा ने कहा- हम या हमारे परिवार का कोई सदस्य लड़ें चुनाव

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में अगर किसी नेता की चर्चा हो रही है तो उसमे सबसे आगे हैं। चिराग पासवान ने जो बयान दिया कि बिहार हमें बुला रहा है। ऐसे में यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या चिराग पासवान बिहार विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। क्या चिराग अगर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सभी मुद्दे को लेकर के हमने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा उर्फ बाबा से बात किया।

Goal 6 22Scope News

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का बिहार से एक गहरा लगाव है – शंकर झा

शंकर झा ने News 22Scope से बात करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार से एक गहरा लगाव है और बिहार को लेकर के काफी सजग भी रहते हैं। बिहार की जनता उन्हें काफी पसंद करती है। ऐसे में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर बिहार से चुनाव लड़ते हैं कि यह बिल्कुल स्वागत योग्य है और वह बिहार का सेवा करना चाहते हैं। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। इस बार हमलोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। अगर हमारे नेता बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं यह अच्छी बात है। हमलोग पूरी तरह से समर्थन करेंगे। हमें उम्मीद है कि जिस प्रकार से 2024 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा था। इसी तरह का स्ट्राइक रेट विधानसभा चुनाव में भी रहेगा।

यह भी देखें :

पार्टी की स्थापना और रामविलास पासवान के समय से ही पार्टी में शामिल हूं – शंकर झा उर्फ़ बाबा

आपको बता दें लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना और स्व. रामविलास पासवान के समय से ही शंकर झा उर्फ़ बाबा इस पार्टी में शामिल है। जब 2021 में पार्टी में टूटी हुई थी उसके बाद से चिराग पासवान के साथ मजबूती से उन्होंने साथ दिया था। उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया था। इसी क्रम में शंकर झा ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह स्वयं या उनके परिवार के कोई सदस्य चुनाव लड़े। साथ उन्होंने यह भी यह तमाम निर्णय उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। वह जो कहेंगे वह वहीं करेंगे। साथ हीं शंकर झा ने कहा कि हमारे नेता बिहार के विकास के लिए हमेशा आगे रहते हैं, उनका जो भी फैसला होगा हमलोग हमेशा साथ देंगे।

यह भी पढ़े : BJP प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा लिखित पुस्तक अमृतकाल में स्वर्णिम यात्रा पर भारत का लोकार्पण

अंशु झा की रिपोर्ट

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...

Radha Govind University Independence Day: रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में...

Radha Govind University Independence Day: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...