खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 : PM मोदी के संदेश संग बिहार में पहली बार आज का होगा आगाज

पटना : बुद्ध और महावीर की पावन धरती बिहार की राजधानी पटना में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 (Khelo India Youth Games) का भव्य शुभारंभ रविवार यानी चार मई की शाम पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा। आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि दिल्ली से आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसका शुभारंभ करेंगे। पहले दिन वालीबॉल, जूडो, कबड्डी, मल्लखंभ और तीरंदाजी स्पर्धा होगी।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश बढाएंगे हौसला

उद्घाटन के मौके पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), मुख्य अतिथि युवा कार्य एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री डॉ. मनसुख एल मांडविया, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, युवा एवं खेल मंत्रालय से रक्षा निखिल खडसे, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

मैथिली की गूंजेगी आवाज, पंकज भी होंगे

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर उद्घाटन समारोह में सुर लहरी बिखेरेंगी तो अभिनेता पंकज त्रिपाठी पूरे कार्यक्रम के दौरान बिहार की गौरव गाथा का बखान करेंगे। उद्घाटन में राजधानी के सात स्कूलों के छह सौ बच्चे प्रस्तुति देंगे। इन बच्चों के साथ 200 एनसीसी कैडेट भी शामिल होंगे।

1600 कलाकार देंगे प्रस्तुति

उद्घाटन समारोह में 1600 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें 200 कलाकार बालीवुड से होंगे। शाम छह बजे इसका उद्घाटन होगा। इन खेलों में देश के सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से दस हजार खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टाफ आएंगे।

यह भी देखें :

मंच पर दिखेगी बिहार की संस्कृति

स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर करीब 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है। यहां उद्घाटन समारोह का आकर्षण लेजर शो व आतिशबाजी होगी। उद्घाटन समारोह में पहली प्रस्तुति गंगा आरती की होगी। दूसरी प्रस्तुति बिहार की देवीशक्ति पर आधारित होगी। बिहार की देवीशक्ति में मां मुंडेश्वरी, मंगला गौरी, गया, मां गंगा, मां सीता होगी। देश के ख्याति प्राप्त वाद्य यंत्र साधक भी मंच पर होंगे, जिनमें तौफिक कुरैशी, विक्रम घोष, प्रवीण गोखंडी, राजेश वैद्य के अलावा एआर रहमान कालेज के स्टूडेंटस अपनी प्रस्तुति देंगे।

गेट संख्या-2 से आएंगे आम नागरिक

खेलो इंडिया गेम्स का आनंद लेने के लिए आम नागरिकों को प्रवेश संख्या दो से आने दिया जाएगा। इस गेम्स में सात सौ से अधिक बिहार के खिलाड़ी 28 खेलों में हिस्सा लेंगे। गेट संख्या एक से विशेष अतिथि, मुख्य अतिथि, वीआईपी, मीडिया वालों को प्रवेश दिया जाएगा।

Khelo India Youth Games 2025 1 22Scope News

टॉप-8 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

टीम खेल में देश के टॉप-आठ राज्यों की टीम हिस्सा लेगी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हर राज्य से 16-16 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एक स्पर्धा में एक खिलाड़ी जबकि मेजबान होने के नाते एक स्पर्धा में बिहार के दो-दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पूरे प्रतियोगिता में कुल 2535 पदक दांव पर होगी।

यह भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : नीतीश लोगो व शुभंकर का आज करेंगे अनावरण

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...

Jharkhand High Court: थानों में CCTV नहीं लगाने पर मुख्य सचिव,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP से जवाब मांगा है।...

Jamshedpur Bank Robbery: Canara Bank में एक घंटे तक डकैती, 33...

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित Canara Bank में छह हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक डकैती की। 23.8 किलो सोना और 42 लाख रुपये...