Thursday, July 3, 2025

Related Posts

खेलो इंडिया यूथ गेम का आज से होगा आगाज, बेगूसराय मेजबानी के लिए तैयार

बेगूसराय : बिहार में आज यानी चार मई से खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज होगा। जिसमें बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहली बार बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम में मेहमान नहीं...

बेगूसराय : बिहार में आज यानी चार मई से खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज होगा। जिसमें बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहली बार बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम में मेहमान नहीं मेजबान की तरह शामिल होगा। पहला मुकाबला पांच मई को यमुना भगत खेल स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जहां झारखंड की महिला टीम राजस्थान से भिड़ेगी। बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यालय से यमुना भगत स्टेडियम तेघरा एवं रिफाइनरी बरौनी स्टेडियम बेगूसराय तक व्यापक रूप से हॉडिंग, फलैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग और रास्तों पर पेंटिंग प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पूरे जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार रथ जिला प्रशासन द्वारा धूमाया गया है। पूरा जिला फुटबॉल खेल मे रंग गया है।

फुटबॉल मैच आयोजन 5 मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा
बेगूसराय जिला में फुटबॉल मैच आयोजन पांच मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा। जिसमें देश भर से आए कुल 16 टीमें के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और चैंपियन बनने के लिए जी-जान लगाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा दोनों मैदानों में खेल प्रेमियों को मैच देखने के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। जहां बैठकर खिलाड़ी खेल का आनंद उठाएंगे एवं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रखा है। जिला प्रशासन द्वारा खिलड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरुष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरुष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरुष टीम और होटल सम्राट में मेघालय की पुरुष टीम रूकेगी।
महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी में व्यवस्था की गई है
महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी में व्यवस्था की गई है। जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु की टीम रूकेगी। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टुरेंट सुशील नगर सिंघौल में व्यवस्था की गई है। सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष टीम के खिलाड़ी लगभग पहुंच गये है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के कुल आठ टीमों को फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ग्रुप-ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली को रखा गया है।

यह भी देखें :

https://www.youtube.com/watch?v=kLXbiXpzX2E&t=4s
DM तुषार सिंगला के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है
पुरुषों के टीम को लेकर ग्रुप-ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ जबकि ग्रुप-बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम और झारखंड को रखा गया है। मैच का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। आज पटना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम खेलो इंडिया का उद्घाटन करेंगे। जिसमें बेगूसराय के जिलाधिकारी भी भाग लेंगे।। वही सूत्रों के हवाले से ये भी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मई को बेगूसराय तेधड़ा प्रखंड के पिढौली पंचायत के वार्ड नंबर-8 में पहुंचकर अनुसूचित जाति के लोगों से संवाद कर सकते हैं। यहां आने के बाद मुख्यमंत्री तेघड़ा प्रखंड के बरौनी गांव के यमुना भगत स्टेडियम में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल गेम के खिलाड़ियों से मिलने के लिए पहुंचेगे। जिला प्रशासन के अधिकारी पिढौली गांव से लेकर बरौनी यमुना भगत स्टेडियम तक सीएम के आगमन को लेकर उनके रूट चाट पर मंथन अभी लगातार कर रहे हैं। लेकिन सीएम के बेगूसराय आने की खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं मिली हैं।

यह भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 : PM मोदी के संदेश संग बिहार में पहली बार आज का होगा आगाज

अजय शास्त्री की रिपोर्ट