सिमडेगा मॉब लिंचिंग : सीबीआई जांच के लिए राज्यपाल से मिले बीजेपी नेता

रांची : पिछले दिनों सिमडेगा में हुई मॉब लिंचिंग मामले की गूंज सोमवार को राजभवन तक जा पहुंची. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला. उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और सीबीआई से मामले की जांच कराने का आग्रह किया. 4 जनवरी 2022 को सिमडेगा के बेसजारा गांव में उन्मादी भीड़ ने संजू प्रधान नाम के व्यक्ति को बुरी तरह से पीटने के बाद जिंदा जला दिया था. संजू प्रधान पर ग्रामीणों ने जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई का आरोप लगाया.

राज्यपाल से प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों पर त्वरित कठोर कार्रवाई और आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस के सामने ही भीड़ ने संजू प्रधान की हत्या की. इस दौरान वहां खड़ी उनकी पत्नी बार-बार पुलिस से हवाई फायरिंग करने और उन्हें बचाने की मिन्नतें करते रही. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस ने अपने एफआईआर में कहीं पर भी अपनी संलिप्तता को दर्ज नहीं किया है. घटना के बाद बाबूलाल मरांडी ने बेसजारा जाकर मृतक के परिवार से मुलाकात भी की थी. उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा था.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

दीपक प्रकाश ने राज्यपाल से मिलकर नेता प्रतिपक्ष के मामले में लगाई न्याय की गुहार

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...

JSSC Teacher Recruitment 2016: शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच तेज,...

झारखंड में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2016 की कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गयी है। फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने JSSC और शिक्षा...