Advertisment

श्रमिकों को वापस लाने को लेकर JLKM चलाएगी X पर हैशटैग अभियान, जानिए क्या बोले पार्टी के नेता

रांची. झारखंड के गिरीडीह जिले के पांच मजदूर का नाइजर में फंसने का मामला तेज होते जा रहा है। अब इसको लेकर JLKM ने सोशल मीडिया X पर हैशटैग अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है। यह अभियान X पर कल चलेगा।

झारखंड के श्रमिकों का नाइजर में अपहरण

दरअसल, गिरिडीह जिला बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव के उत्तम महतो और दोंदलो गांव के संजय महतो, फलजीत महतो, चंद्रिका महतो और राजू महतो का 25 अप्रैल 2025 को पश्चिम अफ्रीका के नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर सकोईरा में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के कार्यस्थल से कथित रूप से अपहरण कर लिया था। इस पर हमारे संवाददाता अमित झा ने JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो से बात की।

मामले में बोले JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो

इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 10 दिन बीत चुका है, लेकिन लापता हुए 5 झारखंडी श्रमिकों का अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिली है। यह घटना न केवल इन श्रमिकों के और उनके परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि यह विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह भी लगाता है। यह बात कार्यस्थल से सक्रिय आतंकी संगठन द्वारा अपहरण करने की है। आतंकियों की बढ़ती सक्रियता का संकेत है। इसीलिए झारखंडवासियों के साथ-साथ समस्त देशवासियों को भी एकजुट होकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज को बुलंद करने की आवश्यता है।

JLKM चलाएगी X पर हैशटैग अभियान

उन्होंने कहा कि सामूहिक एकजुटता एवं जागरूकता को लेकर 6 मई मंगलवार को ऑनलाइन डिजिटल X कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल प्लेटफार्म एक्स पर #bring_back_jharkhandi_workers हैशटैग चलाया जाएगा। देवेंद्र नाथ महतो ने अन्य सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं जनसाधारण से अधिकतम रिट्वीट करते हुए विश्व पटल पर अपनी आवाज को मजबूती से रखने की अपील की है।

रांची से अमित झा की रिपोर्ट

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...