पटना: पहलगाम आतंकी हमला के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जरुरी नहीं कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक ही करे भारत सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध जितने भी कदम उठाये हैं वह किसी सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं है। मामले में पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाना था और वह सिखाया गया। Pakistan Pakistan Pakistan Pakistan
प्रधानमंत्री ने खुले मंच से घोषणा की है कि हम पाकिस्तान को ऐसी सबक सिखायेंगे कि किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। आज हम देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने सिंधु जल समझौता रद्द करने के साथ ही कई अन्य कदम उठाये हैं। कहा जाता है कि दुश्मन को धीरे धीरे खत्म किया जाना चाहिए और आज देखिये पाकिस्तान समाप्ति की डगर पर अग्रसर है।
यह भी पढ़ें – Khelo India Youth Games का शानदार आगाज, मनमोहक प्रस्तुतियों ने…
कांग्रेस के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान का पानी रोकना उचित नहीं है तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं ये क्या उचित है। लोगों को उनकी पत्नी के सामने मारा गया क्या वह उचित है। वहीं चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबकी अपनी इक्षाएं हैं इसलिए इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- कोई कहता है MY मेरा तो कोई कहता है पसमांदा मेरा लेकिन…, बिहार में ओवैसी ने तिरंगा साफा बांध…
पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















