Advertisement
Advertisement

चुनाव से पहले नीतीश को लगा फिर झटका, RJD में शामिल हुए बड़े नेता

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने में छह महीने से भी कम वक्त बचा है। इस बीच नेताओं का दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चुनाव से पहले फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। इस बीच राजनीति में अपना भविष्य देखने वाले नेता अपनी पसंद की पार्टियों में शामिल भी होने लगे हैं। जदयू के कोसी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान रविवार यानी चार मई को अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है।

Goal 6 22Scope News

RJD के प्रदेश कार्यालय में कल मिलन समारोह का आयोजन किया गया

राजद के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में कल यानी रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के नेता रणविजय साहू, जयप्रकाश नारायण यादव, आलोक कुमार मेहता, बीमा भारती, भूदेव चौधरी, भाई अरुण कुमार और राजेश यादव उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण के दौरान संजय चौहान को प्रतीक चिह्न गमछा, फूलों की माला और लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक ‘गोपालगंज टू रायसीना’ देकर सम्मानित किया गया।

क्या कहा संजय चौहान ?

आपको बता दें कि संजय चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कि वो 25 साल से शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा का काम करते आ रहे हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाएगा उसका वे तन-मन-धन से निर्वहन करेंगे।

यह भी देखें :

‘सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए RJD में हो रहे हैं शामिल’

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए जदयू को छोड़कर राजद की सदस्यता ली है। वहीं आलोक कुमार मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए वैसी ताकतों के साथ समझौता कर लिया है जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। इस तरह के कार्यों को बीजेपी की ओर से लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके खिलाफ हम सभी को सजग रहकर मुकाबला करना होगा। प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा और लालू यादव के विचार और तेजस्वी यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

यह भी पढ़े : INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मुकेश सहनी ने बैठक के मुद्दे पर बात करते हुए चिराग…

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...