Advertisment

चुनाव से पहले नीतीश-चिराग को लगा तगड़ा झटका, JDU के 3 बड़े नेता RJD में हुए शामिल

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश, वैशाली के अजय कुशवाहा और जहानाबाद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हुए उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सदस्यता दिलवायी। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में यह सदस्यता ग्रहण हुआ।

DIARCH Group 22Scope News

संतोष कुशवाहा कोइरी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं

पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा कोइरी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। संभावना है कि वे धमदाहा विधानसभा सीट से मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। कुशवाहा का राजद में जाना इस सीट पर नए समीकरण बना सकता है, और कोइरी वोट बैंक में राजद की पकड़ मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

RJD Joine 1 22Scope News

जहानाबाद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा भूमिहार जाति से आते हैं

जहानाबाद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा भूमिहार जाति से आते हैं। उनके पिता जगदीश शर्मा मगध क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिहार नेता थे, और इस समुदाय पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। राहुल शर्मा की राजद में एंट्री मगध राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है, और तेजस्वी यादव को भूमिहार बहुल इलाकों में मजबूत करने में मदद करेगी।

RJD Joine 2 22Scope News

गिरधारी के बेटे चाणक्य प्रकाश की RJD में एंट्री से पार्टी को नए वोट बैंक साधने में मदद मिलेगी

बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश की राजद में एंट्री से पार्टी को नए वोट बैंक साधने में मदद मिलेगी। जदयू के इन तीन बड़े नेताओं का राजद में जाना नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर एनडीए में सीट शेयरिंग की चर्चाओं के बीच। तेजस्वी यादव की इस रणनीति से महागठबंधन को बिहार चुनाव 2025 में फायदा हो सकता है। राजद को धमदाहा और मगध क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिल सकती है, साथ ही कुशवाहा और भूमिहार वोट बैंक में राजद की पैठ बढ़ने की संभावना है।

RJD Joine 3 22Scope News

यह भी देखें :

तेजस्वी सोशल इंजीनियरिंग के जरिए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं

इस सियासी उलटफेर से साफ है कि तेजस्वी यादव सोशल इंजीनियरिंग के जरिए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। राजद में इन नेताओं के शामिल होने से महागठबंधन को मजबूती मिल सकती है, और बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। ये घटनाक्रम दिखाता है कि बिहार चुनाव 2025 में गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है और दलों के बीच नेताओं का आना-जाना सियासी समीकरणों को प्रभावित कर रहा है।

RJD Joine 4 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश-चिराग को बड़ा झटका, 2 कुशवाहा नेताओं ने छोड़ा दामन, राजद का थामेंगे हाथ

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...