Bokaro Murder : हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, चाकू मारकर हत्या की आशंका…

Bokaro Murder : बोकारो ज़िले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बोकारो-रामगढ़ हाईवे के किनारे खेदाडीह के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

Bokaro Murder : मामले की जांच में जुटी पुलिस
Bokaro Murder : मामले की जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : फिर गरजेंगे बादल! वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

Bokaro Murder : पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम जुटी जांच में

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : खौफनाक हत्या की वारदात! पति ने पहले पत्नी का गला घोंट हत्या की फिर शव को बीच जंगल गाड़ दिया… 

पुलिस को अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या कहीं और की गई और फिर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया।

Bokaro Murder : मामले की जानकारी देता ग्रामीण
Bokaro Murder : मामले की जानकारी देता ग्रामीण

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही, मौके पर मिले खून के धब्बों और पैरों के निशानों के आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या रात के समय की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस इलाके की चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : आपकी हर मनोकामना पूरी होगी अगर देंगे इतने रुपए, साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन ठग धराए… 

एक दिन पहले ही हुई थी व्यक्ति की हत्या

गौरतलब है कि इस हत्या से ठीक एक दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चार अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक ईंट-भट्ठा मालिक की निर्मम हत्या कर दी थी। उस मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी कि सोमवार सुबह एक और हत्या ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

Bokaro Murder : जांच करती पुलिस
Bokaro Murder : जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Khunti Incident : काल बनी डोभा! नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मातम का माहौल… 

लगातार हो रही दो हत्याओं से इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के संकेत दिए हैं और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें-  Today’s Horoscope : मेष राशि वालों के जिंदगी में हो सकती प्यार की नई शुरुआत, यहां देखे पूरी राशिफल… 

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...