Advertisement
Advertisement

Palamu : बंद घर से आ रही गंध खोला को मच गई सनसनी, सड़ी गली हालत में महिला का शव बरामद…

Palamu : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत बी मोड़ के पास बुधवार को एक घर से महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है। शव की हालत और आरती के चेहरे पर मिले चोट के निशानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कहीं लग ना जाए जोर का झटका! 1 मई से बढ़ सकती है बिजली बिल… 

Palamu : पति की मौत के बाद मायके में रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार, आरती देवी की शादी करीब 25 साल पहले गढ़वा जिले के वंशीधर नगर में हुई थी। लगभग 10 साल पूर्व उनके पति का निधन हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायके पलामू में आकर रहने लगी थी। माता-पिता की मृत्यु के बाद आरती अकेली जीवन बिता रही थी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : घर खोला तो निकला शराब का जखीरा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर धराया… 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरती देवी को पिछले तीन-चार दिनों से किसी ने नहीं देखा था। आमतौर पर आस-पड़ोस की महिलाओं से वह कभी-कभी बातचीत कर लिया करती थी, लेकिन कुछ दिनों से उनका घर से बाहर न निकलना और सन्नाटा रहना लोगों को खटकने लगा था। बुधवार की सुबह जब उनके घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तो लोगों ने तत्काल रेहला पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, आतंकवाद का होगा खात्मा-रजा मुराद 

घर से दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों को हुआ शक

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलते ही अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई। आरती देवी का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था और पूरी तरह से सड़ चुका था। शव से निकल रही दुर्गंध से यह अंदेशा लगाया गया कि उसकी मौत 4-5 दिन पहले ही हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कुख्यात नक्सली प्रयाग मांझी मुठभेड़ में ढेर, शीर्ष महिला सदस्य सुनिता मुर्मू ने किया सरेंडर… 

शव की प्रारंभिक जांच के दौरान आरती के चेहरे पर चोट के कुछ निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : शादी में गया था परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर… 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरती देवी के संपर्क में हाल के दिनों में कौन-कौन लोग थे।

ये भी पढ़ें- Maiyan Samman Yojna को लेकर रातू में आज भी विशेष शिविर का आयोजन… 

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। आरती देवी का कोई करीबी रिश्तेदार फिलहाल सामने नहीं आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...