क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था, नाराज मरीजों ने SNMMCH पीजी ब्लॉक में किया हंगामा

धनबाद : कोयलांचल में लगातार बढ़ते कोरोना की संख्या के साथ अस्पतालों में अव्यवस्था भी बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि कैथलैब पूरी तरह से फुल होने के बाद अब पीजी ब्लॉक में मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है. पीजी ब्लॉक की बात करें तो वहां के व्यवस्था से मरीजों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. कई मरीजों ने घटिया खाना देने और समय पर दवाई एवं चिकित्सकीय सुविधा नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं कई मरीजों ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं और कहा है कि कुछ लोगों को पैसे लेकर होम क्वारंटाइन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

वहीं वहां ड्यूटी में लगाए गए होमगार्ड के जवान ने भी ड्यूटी करने में असमर्थता जताई, और बताया कि बगैर सुरक्षा व्यवस्था के हीं उनसे कोविड अस्पताल से बाहर ड्यूटी कराई जा रही है. प्रोटोकॉल का तहत मिलने वाली सुविधा नहीं दी जा रही है. पूरे मामले में नोडल पदाधिकारी डॉ मासूम ने बताा कि आज ही उन्होंने प्रभार संभाला है. किसी भी तरह के शिकायत अगर मिलती है तो उस पर वरीय अधिकारियों को संज्ञान में दिया जाएगा एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा एवं बेहतर भोजन मरीजों को उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार

CORONA UPDATE : देश में 24 घंटे में साढ़े तीन लाख के करीब नए केस, एक्टिव मरीज भी 20 लाख के पार

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...