रांची : भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले को लेकर भाजपा लगातार हेमंत सरकार पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा हेमंत राज्य में उग्रवादी घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है. हेमंत सरकार के सत्ता में आते ही उग्रवादियों को अपना सरकार वाली फीलिंग आ रही है. रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार में नक्सली मारे गए थे और कई ने आत्मसमर्पण कर लिया था.

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक पर हुए नक्सली हमला को बीजेपी ज्यादा तूल देने का कार्य कर रही है, बजाय 2 जवान जो शहीद हुए हैं. 2 जवानों के शहीद होने से हम मर्माहत हैं. राज्य में नक्सली घटना नहीं घटनी चाहिए. राज्य सरकार इसे लेकर चिंतित है.
बता दें कि मंगलवार देर शाम मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया था जब वो गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां के एक प्रोजेक्ट स्कूल में आयोजित एक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. विधायक के प्रोजेक्ट स्कूल पहुंचने की जानकारी नक्सलियों को पहले से थी और शाम करीब छह-साढ़े छह बजे के बीच करीब 15-20 नक्सली वहां पहुंच कर हथियार लहराने लगे. नक्सलियों ने इसी बीच पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को अपने कब्जे में ले लिया और उनके हथियार छीन लिए. हालांकि, ग्रामीणों की सहायता से पूर्व विधायक नायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे और वहां से भाग निकले.
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह
भाषा विवाद पर कांग्रेस का स्टैंड, सभी भाषाओं का सम्मान करती है कांग्रेस- बन्ना गुप्ता
मैनेजर की एक रात ही बन गयी आखिरी रात, देखिए क्या है पूरा मामला







