Advertisment

Court में सरेंडर करने पहुंचा था हत्यारोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बेगूसराय: बेगूसराय में हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने न्यायालय परिसर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह Court में सरेंडर करने पहुंचा था। हत्या के आरोपी रवि कुमार लक्खा की तेघड़ा थाना की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी Court में सरेंडर करने पहुंचा है जहां सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए हत्यारोपी के वकील विजय कुमार महाराज ने बताया कि रवि कुमार लक्खा पर हत्या का आरोप था जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें – हम लेकर रहेंगे आजादी…, मुंगेर में Waqf के विरोध में जुटे मुस्लिम नेता और…

उसे कोर्ट में आज सरेंडर करवाना था। उसके सरेंडर के लिए हमने प्रभारी सीजेएम कोर्ट में पेटीशन, हाजरी और वकालतनामा दाखिल कर दिया था। हत्यारोपी कोर्ट खुलने का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस ने 9 बजे ही Court परिसर से उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी रवि कुमार लक्खा पर गोपाल कुमार उर्फ़ गोलू की हत्या का आरोप है और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM नीतीश के गृह क्षेत्र में लालू का भक्त, कहा ‘शादी में हमारे भगवान नहीं आयेंगे तब तक…’

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...