Advertisement
Advertisement
Advertisement

मातम में बदली शादी की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 2 की हालत नाजुक

कटिहार : कटिहार में एक दर्दनाक हादसे से पूरा बिहार दहल गया। जहां एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास मक्का लदी ट्रैक्टर से टकराकर एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

Goal 6 22Scope News

सभी बाराती ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर जा रहे थे

बताया जा रहा है कि सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर और बिखरे मक्का के कारण स्कॉर्पियो और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घायलों को आनन फानन में समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल है। जबकि दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी देखें :

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कैसे हुई पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शी और बाराती जाने वाले एक शख्स ने बताया कि हम लोग पीछे से बाइक से थे। सड़क पर भुट्टे का ढेर था, उस पर स्कॉर्पियो चढ़ गई। आगे ट्रैक्टर खड़ा था, उस पर मक्का लोड था। भुट्टे के ढेर पर चढ़ने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रैक्टर से जाकर टकरा गई। शख्स ने बताया कि हमलोग बड़हरा कोठी (पूर्णिया) के ढिबरा बाजार से बाराती आ रहे थे। कोशकीपुर जाना था। स्कॉर्पियो में ड्राइवर को मिलाकर कुल 10 लोग सवार थे। अभी तक आठ लोगों की मौत हो गई है। इस गाड़ी में दूल्हा नहीं था, केवल बाराती थे। बताया कि हमलोग गांव से पांच गाड़ी से बारात के लिए निकले थे।

Katihar Acc 1 22Scope News

शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम

घायल होने वालों में दो युवक शामिल हैं। एक का नाम उदय कुमार तो दूसरे का अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। दोनों की उम्र 25-26 साल के आसपास होगी। हालांकि मृतकों की जानकारी सामने नहीं आई है। एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस अस्पताल भी पहुंची है। मरे हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस खबर के बाद शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर बवाल, पुराने कर्मचारियों को हटाने पर मचा हंगामा…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Rohtas CSP Robbery Case: काराकाट में CSP संचालक से लूट करने...

Rohtas CSP Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में सीएसपी संचालक से हुई ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी...

Jharkhand Cabinet Decision: सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, सातवें वेतनमान...

झारखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2026 से बढ़ोतरी को मंजूरी दी। डिग्री कॉलेज, सड़क और सिंचाई योजनाओं के...

Nitish Setu Inauguration: गंगा पर बना छह लेन का नीतीश सेतु...

Nitish Setu Inauguration, पटना: बिहार के विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन...