Ranchi Mock Drill : आज शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच मेन रोड जाने से बचे, ये है कारण…

Ranchi Mock Drill

Ranchi : आज 7 मई 2025 को राजधानी रांची में आयोजित सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह ट्रैफिक प्लान दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसका उद्देश्य ड्रिल के दौरान सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पर हाईकोर्ट का रोक बरकरार, पेपर लीक का… 

Ranchi Mock Drill : कुसाई कॉलोनी से लेकर बिग बाजार चौक तक वाहनों का परिचालन बंद

Ranchi Mock Drill : मामले की जानकारी देते ट्रैफिक एसपी
Ranchi Mock Drill : मामले की जानकारी देते ट्रैफिक एसपी

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान-आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मोदी सरकार सख्त…

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डोरंडा क्षेत्र के अंतर्गत कुसाई कॉलोनी से लेकर बिग बाजार चौक तक और एजी मोड़ से बिग बाजार चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर आम नागरिकों और निजी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खाक, 14 लोगों के मारे जाने के बाद बोला-काश मैं भी मर जाता… 

जो यात्री एचईसी गेट से मेन रोड की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें एचईसी, अरगोड़ा और हरमू बाइपास होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा। वहीं, बिरसा चौक से कांटाटोली की ओर जाने वाले लोग डोरंडा मोड़ से दाहिने मुड़कर सदाबहार चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

नागरिकों से सहयोग करने की अपील

उल्टे मार्ग से आने वाले यात्रियों को, यानी मेन रोड या कांटाटोली से बिरसा चौक की ओर जाने वालों को, बिग बाजार चौक से दाहिने मुड़कर होटल रेडिसन ब्लू रोड, कडरू होते हुए अरगोड़ा चौक से होकर जाना होगा।

Ranchi Mock Drill : ब्रीफिंक के दौरान मौजूद ट्रैफिक जवान
Ranchi Mock Drill : ब्रीफिंक के दौरान मौजूद ट्रैफिक जवान

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor : यह नया भारत है-न झुकने वाला, न भूलने वाला, अब हर आंसू का हिसाब होगा-अमर बाउरी… 

महत्वपूर्ण रूप से, जिन यात्रियों की फ्लाइट 3:00 PM से 7:00 PM के बीच निर्धारित है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे दोपहर 3:00 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं ताकि किसी प्रकार की ट्रैफिक बाधा से बचा जा सके।

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी और मॉक ड्रिल को सफल बनाने में नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...