Advertisment

जिला व सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी राष्ट्रीय लोक अदालत का किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर की ओर से मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह, सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह ने विभिन्न न्यायालयों में जाकर त्वरित गति से मामले का निष्पादन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 47 बेंच का गठन किया गया है।

Goal 5 22Scope News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार केस निपटारे के मामले में बिहार में लगातार 7वीं बार प्रथम रहा है मुजफ्फरपुर

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन के 27,600 और पोस्ट लिटिगेशन के 23,144 मामले चिन्हित कर मामले का निष्पादन कराया जा रहा है। जिसमें कोर्ट में लंबित क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस, बैंक सेटेलमेंट ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला, फॉरेस्ट एक्ट और वैवाहिक मामले समेत अन्य का निपटारा किया जाएगा। विभिन्न बैंकों समेत अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार केस निपटारे के मामले में बिहार में लगातार 7वीं बार प्रथम रहा है।

यह भी देखें :

सिटी SP विश्वजीत दयाल व उपविकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम भी मौके पर रहे मौजूद

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला के सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और उपविकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से आम जनता के अनावश्यक समय और धन का बचत कर सकते हैं। नि:शुल्क मामले का निपटारा कर सकते हैं। छोटे-छोटे मामले को ग्रामीण स्तर पर ग्राम कचहरी के माध्यम से निपटारा करने की दिशा में जागरूकता करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : न्याय मंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रधान महिला जिला जज ने घूम-घूमकर बेचों का लिया जायजा

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...