खेलो इंडिया Athlete काव्या ने KYYG डेब्यू में जीते दोहरे स्वर्ण, पहले भी…

खेलो इंडिया Athlete काव्या ने 13 अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस पदकों के बाद KYYG डेब्यू में जीते दोहरे स्वर्ण

नालंदा: सात साल की आयु में टेबल टेनिस शुरू करने वाली महाराष्ट्र की काव्या भट्ट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 13 और राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक जीतने के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में डेब्यू करते हुए दोहरा खिताब जीता। काव्या की यह सफलता इस लिहाज से अहम है कि उन्होंने इन खेलों में बंगाल के वर्चस्व को चुनौती दी और उसमें सफलता भी हासिल की। Athlete Athlete Athlete Athlete Athlete Athlete Athlete Athlete

राजगीर इंडोर काम्प्लेक्स में आयोजित किए जा करे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 महिला एकल वर्ग के मुक़ाबले में काव्या ने तमिलनाडु की हंसिनी माथन राजन को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले काव्या ने दिव्यांशी भौमिक के साथ युगल खिताब जीता था। इस जोड़ी ने बंगाल की अविशा कर्माकर और शुभांकृता दत्ता की मजबूत जोड़ी को 4-0 से हराया था।

महाराष्ट्र के अकोला में जन्मी 15 साल की काव्या ने 7 वर्ष की उम्र से ही टेबल टेनिस का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उनके माता पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे और हमेशा अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करते रहे। पिता का व्यवसाय है, जिसमें मां भी हाथ बंटाया करती थी लेकिन जब से काव्या ने खेलों में रफ्तार पकड़ी है, तब से मां ने सबकुछ छोड़कर अपनी बेटी को समय देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

पिछले कुछ वर्षों में कव्या ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीता है। उन्होंने 13 अंतरराष्ट्रीय पदक और 15 राष्ट्रीय पदक जीते हैं। काव्या के नाम चेक गणराज्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर में अंडर-17 लड़कियों के एकल में रजत पदक (मार्च 2025) के अलावा उन्होंने सऊदी अरब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर में अंडर-15 आयोजन में लड़कियों के एकल और अंडर-15 मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक (सितंबर 2024) जीता है।

इसके अलावा काव्या ने जॉर्डन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर में अंडर-19 मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक और अंडर-17 लड़कियों के एकल में कांस्य पदक जीता और फिर श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा चैंपियनशिप में टीम इंडिया के लिए टीम और लड़कियों के युगल में स्वर्ण पदक हासिल किया। काव्या कहती हैं कि मैं रमन टेबल टेनिस हाई परफॉरमेंस सेंटर में पिछले 2 वर्ष से प्रशिक्षण ले रही हूं। यहां मेरी तकनीक और खेल में काफी सुधार हुआ है। खेलो इंडिया एथलीट होने के कारण मुझे स्कालरशिप मिलती है और यह मेरे बहुत काम आती है।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: भारत ने तोड़े पाक आतंकी संगठनों के कमर, 5 टॉप आतंकी ढेर…

स्वर्ण अपने नाम करने के बाद उन्होंने कहा कि  मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और डबल्स में स्वर्ण जीतने के बाद से ही मेरा हौसला बढ़ गया था और मुझे उम्मीद थी कि ये मुक़ाबला भी में ही जीतूँगी। इस जीत में मेरे परिवार, कोच महेंद्र चिपलूंकर और हेड कोच रमन सुभ्रमण्यम का बहुत योगदान है।

यह भी पढ़ें-  भारत पाक तनाव के बीच MIB द्वारा जारी गाइडलाइन्स का WJAI ने किया स्वागत, संस्था ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...

Jharkhand Weather Update:रांची में प्री-मानसून एक्टिव, आज और कल गरज-चमक के...

झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची समेत कई जिलों में 6 से 8 जून तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img