लाल टमाटर की आड़ में लाल पानी का खेल

Patna– फतुहा थाना क्षेत्र के एनएच-30 सुपन चक के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो पिकअप वैन से 230 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है.

बता दें कि शराब को लाल टमाटर से भरे कैरेट से छुपा कर रखा गया था. जिससे लगे की टमाटर की ढुलाई की जा रही है, जबकि वास्तविक खेल शराब की तस्करी का था.  पुलिस को इस बात की भनक लग गई और  समय रहते पिकअप वैन को  कब्जे में ले लिया गया.  .

शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है. शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है. पिकप भान के आगे चल रहे एक स्कॉर्पियो और एक ऑल्टो कार को भी जब्त किया गया है.  स्कॉर्पियो शराब की खरीदन करने वाले की बताई जा रही है. जबकि, ऑल्टो कार में झारखंड से शराब से शराब की तस्करी करने वाले लोग थे.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थें. इसमें से दो लोग फतुहा के जेठूली इलाके के रहने वाले हैं. जबकि एक फतुहा बाजार का रहने वाला है. इस पूरे मामले में धनबाद के चार लोग सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपी धनबाद से शराब को लेकर पटना आ रहे थें. शराब को जेठूली में उतारा जाना था. स्कार्पियो सवार के पास से 5 लाख 72 हजार रुपए की भी बरामदगी हई हैं. पूछताछ जानकारी मिली की शराब उतारे जाने के बाद इसका भुगतान किया जाना था.

Sharab 1 1 22Scope News

यहां एक बात और भी बताना जरुरी है कि आल्टो पर प्रमुख, प्रखंड राधोपुर का नेम प्लेट भी लगा हुआ है. बैसे अब तक यह बात साफ नहीं हुई है कि यह गाड़ी किसकी है, वह प्रखंड प्रमुख कौन है. लाल टमाटर के इस खेल में किसकी किसकी हिस्सेदारी और भागीदारी है वह जो जांच के बाद ही पता चलेगा, फिलवक्त इतना तय है कि लाला पानी और लाल टमाटर के इस खेल में कई बड़ी मछलियां शामिल है.

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...