Chatra Breaking : अज्ञात अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी को अंधाधुन मारी गोली…

Chatra Breaking : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (NH-22) पर स्थित डीएवी स्कूल के पास बभने शिव मंदिर के समीप हुई जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी को अंधाधुन गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : साली के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा हद से गुजर गया आशिक, अपने ही छोटे भाई की करवा दी हत्या और… 

Chatra Breaking : पेट और छाती में लगी है आधा दर्जन गोलियां

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए वहीं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का नाम बंधु यादव बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : धनबाद में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 40 से अधिक घायल कई गंभीर… 

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में सवार होकर अपराधी अचानक आए और बंधु यादव पर अंधाधुन गोली चला दी। बंधु को पेट और छाती में आधा दर्जन गोलियां मारी गईं। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL Paper Leak : CID की पुष्टि 20 लाख में बिका था पेपर, बाबूलाल ने कर दी सीबीआई जांच की मांग… 

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। यह घटना चतरा जिले में बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है।

ये भी पढ़ें- Breaking : “ऑपरेशन सिंदूर का मकसद केवल आतंकवाद का सफाया”-तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस… 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए पुलिस को और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।

सोनू भारती की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img