भोजपुरी, मगही और अंगिका के विरोध में पाँच विधायकों के साथ सीएम का पुतला दहन

Baghmara– हेमन्त सरकार द्वारा भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किये जाने की घोषणा के विरोध में झारखंडी भाषा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में बाघमारा के शक्ति चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान धनबाद जिले के बाघमारा विधायक ढुलू महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया.
आंदोलनकारियों का कहना है कि इन तीन भाषाओं को झारखंड की क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने का सीधा असर झारखंड के युवा, छात्रों और बेरोजगारों पर दिखेगा.
आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और भी उग्र करते हुए आनेवाले दिनों में धनबाद और बोकारो जिला में चक्का जाम कार्यक्रम किया जाएगा.
रिपोर्ट- सुरजदेव मांझी बाघमारा

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...