RJD की नाव पर सवार होने आ रहे हैं राहुल गांधी, बिहार BJP अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा…

पटना: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अब सीजफायर लागू होने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष का कहना है कि हमारी सेना ने बहादुरी के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पाकिस्तान को धुल चटा दी। अब सरकार को संसद का विशेष सत्र बुला कर सभी दलों को पूरी जानकारी देनी चाहिए साथ ही एक सुर में भारतीय सेना की सराहना भी होनी चाहिए। इससे भारतीय सेना का मनोबल और बढ़ेगा। विपक्ष की मांग पर पलटवार करते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। RJD RJD RJD RJD RJD RJD 

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के द्वारा हर बात राजनीति करना उचित नहीं है। हमारी सेना ने इतना बड़ा ऑपरेशन को अंजाम दिया और दुश्मन देश में घुस कर आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के हर हमले का जवाब पूरी ताकत के साथ दिया और पाकिस्तानी सैन्य ताकत को भी ध्वस्त कर दिया। इसके लिए पूरा देश भारतीय सेना की सराहना कर रहा है।

यह भी पढ़ें – Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग विपक्ष कर रहा है तो वे लोग शायद भूल रहे हैं कि सत्र बहुत ही जल्द आ रहा है। जून जुलाई में संसद का सत्र होने वाला है उस समय सरकार पूरी जानकारी देगी। इस दौरान दिलीप जायसवाल ने आगामी 15 मई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी राजद की नाव पर चढ़ने के लिए आ रहा हैं। अब बिहार की जनता भी यह देखने के लिए बेताब है कि राहुल गांधी तेजस्वी की नाव में सवार होते हैं या तेजस्वी राहुल गांधी की नाव में।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विदेश उड़ने को अब हो जाइये Ready, पटना में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर हो गया है तैयार…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...